फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   goshala ka nirikshan

अस्थाई गोशाला में मिलीं अव्यवस्थाएं, नाराजगी जताई

Sun, 23 Feb 2020 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
goshala ka nirikshan
एटा। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने मलावन क्षेत्र में गोशालाओं को निरीक्षण किया। जहां अस्थाई गोशाला में कुछ अव्यवस्थाएं मिलीं। जिस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। वहीं पशुओं के लिए हरे चारे व बीमार होने पर अच्छी देखभाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन शनिवार को सीवीओ (मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी) कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने गोशालाओं के निरीक्षण की बात कही। जहां सीवीओ एसपी सोलंकी उन्हें लेकर मलावन क्षेत्र में स्थित वृहद गोशाला लेकर पहुंचे। जहां उन्हें कुछ पशु बीमार दिखे। उन्होंने इलाज कराने के निर्देश दिए। जिस पर सीवीओ ने बताया पशुओं का इलाज चल रहा है। इसके बाद वह उसी क्षेत्र में बनी अस्थाई गोशाला में पहुंच गए। उन्हें वहां भी अव्यवस्थाएं मिलीं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। उन्होंने इस पर नाराजगी प्रकट की। वहीं सीवीओ से बाउंड्रीवाल कराने की बात कही। उन्होंने कहा गायों के नाम पर जो धनराशि एकत्र की गई है। उससे इसकी बाउंड्रीवाल कराएं। अध्यक्ष ने इस दौरान जियो टैंगिग व सड़क पर घूम रहे पशुओं के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

सीवीओ ने उन्हें बताया कि गोशाला में कार्यरत कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिला है। इस पर उन्होंने शासन को पत्र लिख वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
आयोग के अध्यक्ष ने सीवीओ को निर्देश दिए कि जिन पशुओं की जिओ टैगिंग हो गई है। वह गोशाला में रहें उन्हें सड़कों पर घूमने न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed