फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Goodbye to Doordarshan Kendra of two and a half decades

ढाई दशक के दूरदर्शन केंद्र को अलविदा

Wed, 29 Sep 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Goodbye to Doordarshan Kendra of two and a half decades
कलक्ट्रेट स्थित दूरदर्शन प्रसारण केंद्र ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। ढाई दशक के दूरदर्शन केंद्र को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। शहर में स्थापित दूरदर्शन के लघु प्रसारण केंद्र से 31 अक्तूबर को प्रसारण बंद कर दिया जाएगा। शुरुआती दौर में दर्शकों को दिल्ली के केंद्र से ही प्रसारण दिया जाता था। जिसकी यहां तक फ्रीक्वेंसी बेहद कम होती थी। लोगों को ऊंचे-ऊंचे एंटीना लगाने पड़ते थे। फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए प्रसार भारती ने यहां लघु प्रसारण केंद्र की स्थापना की। जिसका उद्घाटन 31 मार्च 1994 को तत्कालीन सांसद सत्या बहन ने किया।
विज्ञापन

इससे लो फ्रीक्वेंसी को हाई फ्रीक्वेंसी में बदल कर दूरदर्शन चैनल का प्रसारण शुरू कर दिया गया। लोगों को बड़े एंटीना से छुटकारा मिला और सिग्नल क्वालिटी अच्छी मिलने लगी, लेकिन बाद में प्राइवेट चैनलों की ऐसी होड़ लगी कि दूरदर्शन की चमक फीकी पड़ती गई। लगातार घाटे में जाने के कारण उत्तर प्रदेश के 27 लघु प्रसारण केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया गया है। जिनमें एटा का केंद्र भी शामिल है। हर महीने इस पर करीब एक लाख रुपये का खर्च वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ढाई साल से केवल दो कर्मचारी
केंद्र स्थापना के समय इस पर 13 अधिकारी, कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया गया था। उस समय लोगों में दूरदर्शन की दीवानगी थी। अन्य चैनल आए तो इसका असर कम होने लगा। केंद्र के कर्मचारी-अधिकारी सेवानिवृत्त तथा स्थानांतरित होते गए, नए की नियुक्ति नहीं हुई। इस तरह अब यहां केवल इंजीनियर असिस्टेंट हरीश भाटिया और सीनियर टैक्नीशियन सुबोध कुमार ही ढाई साल से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसारण का समय घटाया
प्रसरण बंद करने से पहले इसका समय घटा दिया गया है। अभी तक यहां से सुबह 5.30 से रात 12 बजे तक प्रसारण किया जाता था। अब 28 सितंबर से समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed