{"_id":"c8f31c9088f7afdc8526cd2f38622753","slug":"gobernador-de-la-extensi-n-del-tren-busc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से की रेल विस्तार कराने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से की रेल विस्तार कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में लंबे समय से रेल विस्तार की मांग की जा रही है। शुक्रवार को शहर के कुछ लोग राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलने कासगंज पहुंचे। लोगों ने राल्यपाल को प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। इसके उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को भी एटा में रेल विस्तार की मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
रेल विस्तार की मांग के संबंध में एटा में लगातार आंदोलन हुआ है। आंदोलन के संस्थापक सदस्य अनुज प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलकर रेल विस्तार की मांग की गई। समिति सदस्यों से आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद राज्यपाल ने कहा कि वह एटा में रेल विस्तार को लेकर चल रहे आंदोलन में जिले के लोगों के साथ हैं और आगामी रेल बजट 2016 में एटा जिले को स्थान दिलाने के लिए पूरी दमखम के साथ केंद्रीय नेतृत्व के सामने बात रखेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश शर्मा, पंकज मिश्रा, अनुज प्रकाश गुप्ता ने पालिक अध्यक्ष राकेश गांधी, नवजोत सिंह वर्मा, संजय जैन आदि शामिल रहे।