फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Goat ate sheep and dairy saved Ram Gopal's life.

Etah News: बकरी ने शीला की तो डेयरी ने रामगोपाल की बचाई जान

Fri, 02 Aug 2024 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Goat ate sheep and dairy saved Ram Gopal's life.
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कूकपुरा में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में दादी और उसकी तीन नातिन को जान गंवानी पड़ी, लेकिन यह भी इत्तेफाक था कि उसी समय बेटियों का पिता डेयरी पर गया हुआ था और बकरी के मिमियाने पर मां बाहर निकल गई थी। नहीं तो ये दोनों भी हादसे का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद से रामगोपाल और उनकी पत्नी शीला देवी बदहवास हैं। रामगोपाल ने बताया कि रोज की तरह शाम के समय वह दूध देने के लिए डेयरी पर गया हुआ था। उसको नहीं पता था कि जब तक लौटेगा तब तक मां और बेटियों को खो देगा। वहीं शीला देवी ने रोते हुए बताया कि खाना खाने के बाद सभी लोग सोने जा रहे थे। मैं भी लेटने की तैयारी कर रही थी। तभी घर के बाहर बंधी हुई बकरी बुरी तरह से मिमियाने लगी। उसकी आवाज से लग रहा था कि शायद गले में रस्सी का फंदा कस रहा है।
विज्ञापन

इस पर बकरी को देखने चली गई। रस्सी सही कर रही थी, तब तक बरामदे की छत भरभराकर गिर चुकी थी। यह देखकर मुंह से चीख निकली तो आसपास के लोग भागकर आए और मलबा हटाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे हुए 6 लोगों को निकाला गया। हादसे के बाद से शुक्रवार की शाम तक परिवार के अन्य लोगों ने कुछ खाया तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed