{"_id":"e0220e1ca93ba80884b8623d1ba556cc","slug":"giving-credit-to-merchants-on-battery-shot-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार बैट्री न देने पर व्यापारी को मारी गोली, घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार बैट्री न देने पर व्यापारी को मारी गोली, घायल
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के मोहल्ला नेहरू नगर में उधार बैट्री नहीं बेचने पर दबंगों ने दुकानदार पर फायर कर दिया। गोली हाथ में लगने से दुकानदार घायल हो गया। विरोध करने पर रसूखदार दबंग ने दुकानदार की भाभी को तमंचे की बट से पीट कर लहूलुहान कर दिया। गुस्साए दुकानदारों ने एकजुट होकर एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चार लोग मौके से भाग फरार हो गए। व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नेहरूनगर में व्यापारी सुबोध गुप्ता की बैट्री की दुकान है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व इलाके का एक रसूखदार दबंग उधार बैट्री खरीदने पहुंचा, तो व्यापारी ने देने से मना कर दिया। इस पर दबंग चला गया। शुक्रवार की शाम रसूखदार अपने चार साथियों के साथ फिर आ धमका और उधार बैट्री मांगने लगा। दुकानदार ने फिर बैट्री देने से इंकार कर दिया। इस पर पहले तो उसने साथियों के संग दुकानदार की पिटाई की। बाद में गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर दुकानदार की भाभी मालती आई और उसने दबंगों का विरोध किया। इस पर दबंगों ने तमंचे की बट से पीट कर लहूलुहान कर दिया। सारा माजरा देख रहे दुकानदारों पर सहा नहीं गया और एकजुट होकर दबंगों को पकड़ने भागे, लेकिन एक युवक तो हाथ में आ गया, बाकी के फरार हो गए। पहले तो उसकी पिटाई की बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने श्रृंगार नगर निवासी सुनील के पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पीड़ित सुबोध गुप्ता ने नेहरू नगर निवासी शिव प्रसाद, सुनील और तीन अज्ञात समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।