{"_id":"661ab64c33ec8d880b04f77a","slug":"girls-body-found-hanging-in-training-center-suspicion-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-115456-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रशिक्षण केंद्र में फंदे पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रशिक्षण केंद्र में फंदे पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
Sat, 13 Apr 2024 10:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। मलावन क्षेत्र में हरचंदपुर कलां स्थित केनरा बैंक के प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार रात एक प्रशिक्षणार्थी युवती का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस प्रेम प्रसंग के मामले में आत्महत्या की संभावना मान रही है।
थाना मलावन क्षेत्र के हरचंदपुर कलां में केनरा बैंक का आवासीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र है। जिले के अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले युवक व युवतियां विभिन्न रोजगारपरक ट्रेड का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। आसपास के रहने वाले प्रशिक्षणार्थी क्लास लेने के बाद घर चले जाते हैं। वहीं दूरदराज के रहने वाले यहीं रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। प्रशिक्षक अच्युतम केशवम ने बताया कि थाना मिरहची क्षेत्र के गांव बढ़ौली निवासी कुमारी देवकी (22) व उसके ही गांव की लक्ष्मी ने 8 अप्रैल को ही प्रवेश लिया था। दोनों युवतियां टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।
लक्ष्मी ने बताया कि हम सभी प्रशिक्षणार्थी शुक्रवार रात साथ ही सोए हुए थे। रात करीब 1.15 बजे मेरी आंख खुली तो मैं टॉयलेट के लिए उठी। बाथरूम की चौखट पर देवकी का शव फंदे से लटका देखा तो मेरी चीख निकल गई। इसके बाद सभी को इसकी जानकारी दी। पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर देवकी के पिता चरन सिंह ने बताया कि ईद की छुट्टी होने पर बेटी 10 अप्रैल को घर आई थी। 12 अप्रैल को वापस प्रशिक्षण केंद्र पर चली गई। रात को लगभग 2 बजे फोन आया कि देवकी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद हम सभी लोग बदहवास स्थिति में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कहा कि जिस प्रकार से शव फंदे पर लटका था, उसको देखकर कोई नहीं कहेगा कि इसने खुद फंदा लगाया होगा। बाथरूम की चौखट ज्यादा ऊंची नहीं है। दुपट्टे से फंदा लगाया मगर देवकी के पैर जमीन पर ही रखे हुए थे। इसके अलावा पैरों में चप्पल भी सही तरीके से पहने हुए थी।