{"_id":"67c98d48408eccc2c80c9531","slug":"girl-student-troubled-by-harassment-by-young-man-committed-suicide-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्रा का आत्मघाती कदम...घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, अब इस हाल में मिली लाश; मच गई चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्रा का आत्मघाती कदम...घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, अब इस हाल में मिली लाश; मच गई चीत्कार
Thu, 06 Mar 2025 05:26 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 06 Mar 2025 05:26 PM IST
सार
किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया, लेकिन छात्रा घटना के बाद से परेशान थी। इस कदर आहत हुई कि उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। छात्रा की माैत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मां ग्राम पंचायत प्रधान हैं। परिजन ने बताया कि 22 फरवरी को एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन घटना से आहत छात्रा ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
छात्रा के चाचा ने बताया कि 22 फरवरी को घर के अधिकांश लोग एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उसी दिन देर शाम नगला कछियाना निवासी राहुल घर पर आया और 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
चीख-पुकार सुनकर उसके बाबा पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अन्य परिजन भी घर पर पहुंच गए। अगले दिन राहुल के खिलाफ चाचा ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बताया कि भतीजी वर्तमान में 10वीं कक्षा में थी और उसकी परीक्षा भी चल रही थी। बुधवार को न्यायालय में छात्रा के बयान हुए थे। अदालत से आने के बाद शाम को वह घर की दूसरी मंजिल पर गई और बरामदे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
कुछ समय बाद छोटी बहन वहां पहुंची तो छात्रा को फंदे पर लटकता देखकर उसकी चीख निकल गई। परिजन पहुंचे और किशोरी को उतारकर एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट में फंदा लगने से ही मौत होना बताया गया है।
प्रभारी सीओ सिटी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।