{"_id":"64610ed71d877c71fd02d7a6","slug":"girl-died-by-drowning-in-kali-river-in-etah-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: काली नदी में डूबकर बालिका की मौत, बच्चों के साथ खेलते-खेलते पैर फिसलने से गिर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: काली नदी में डूबकर बालिका की मौत, बच्चों के साथ खेलते-खेलते पैर फिसलने से गिर गई
Sun, 14 May 2023 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 10:46 PM IST
सार
एटा में काली नदी में डूबकर बालिका की मौत हो गई। वह बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंची गई। पैर फिसलने से नदी में गिर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बागवाला थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास काली नदी से शनिवार की देर शाम एक बालिका का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। रविवार को परिजन तलाश करते पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। यहां पर जिला कासगंज की मानसिक रूप से कमजोर बालिका के रूप में पिता ने पहचान की।
कासगंज जिला सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के ढूंडरा गांव निवासी पप्पू सिंह ने अपनी आठ वर्षीय बेटी जूली के रूप में शव की पहचान की है। पिता ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। शनिवार की देर शाम गांव के अन्य छोटे बच्चों के साथ नदी किनारे खेलने चली गई थी। यहां पर किसी तरह से नदी में गिर गई। बताया कि वह मनरेगा के तहत मजदूरी करता है। शनिवार को भी मजदूरी कर रहा था। जब लौटकर आया तो परिजन ने बताया कि बेटी लापता है। काफी तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी।

ग्रामीणों की सूचना पर बरामद की बालिका
बताया कि रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगों के फोन में फोटो देखा। इसको पुलिस ने नदी से निकाला। इसके बाद थाना बागवाला पहुंचे और वहां से पहचान करने के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस आए। तब स्पष्ट हुआ कि बेटी हमारी ही है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि शनिवार को बालिका नदी से ग्रामीणों की सूचना पर बरामद की गई थी। इसकी पहचान रविवार को पिता ने जूली के रूप में कर ली है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन