फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   GGIC new location of sewer pumping station

सीवर पंपिंग स्टेशन का नया ठिकाना जीजीआईसी

Sun, 17 Oct 2021 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
GGIC new location of sewer pumping station
शहर में शांतिनगर स्थित जीजीआईसी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट के पंपिंग स्टेशन का नया ठिकाना शांतिनगर स्थित जीजीआईसी बनाया गया है। पूर्व में इसे शहीद पार्क में स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिस पर विरोध होने के बाद स्थान बदला गया। जल निगम पंपिंग स्टेशन निर्माण के साथ ही विद्यालय का कायाकल्प भी कराएगा।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से करीब 216 करोड़ रुपये से शहर में सीवर प्रोजेक्ट का कार्य कराया जा रहा है। जहां सड़कों और गलियों में पाइप लाइन डलवाई जा रही हैं। वहीं सीवर के प्रवाह की उचित व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थानों पर पंपिंग स्टेशनों की स्थापना कराई जानी है। एक पंपिंग स्टेशन शहर के मेहता पार्क में बनाया गया है। जबकि दूसरे स्टेशन की स्थापना के लिए जल निगम ने जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में जगह को चिह्नित किया गया। इसे मंजूरी भी दे दी गई, लेकिन व्यापारियों व अन्य शहरवासियों ने पार्क की दुर्दशा होने की आशंका जताते हुए इसका विरोध किया। तमाम संगठनों ने प्रदर्शन किया और आला अफसरों के पास शिकायतें पहुंचाईं। जिसके चलते यहां पंपिंग स्टेशन निर्माण को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

आसपास जगह की तलाश करते हुए अब शांतिनगर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर जगह चिह्नित की गई है। यहां पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराने के साथ ही जल निगम विद्यालय की बाउंड्री वाल और ऊबड़-खाबड़ व अव्यवस्थित पड़े मैदान के समतलीकरण का कार्य भी कराएगा। जल निगम के प्रभारी एक्सईएन आरके चौधरी ने बताया कि जीजीआईसी के मैदान में 30 बाई 30 का स्थान चिह्नित किया गया है, जिस पर पंपिंग स्टेशन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। यहां निर्माण के अलावा विद्यालय में अन्य कार्य भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed