फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gave one kg less ration, video goes viral

Etah News: एक किलो राशन दिया कम, वीडियो वायरल

Wed, 17 Apr 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gave one kg less ration, video goes viral
एटा। कार्डधारकों को पूरा राशन मिले। इसके लिए कोटेदारों को इलेक्ट्रॉनिक मशीन दी गईं है। मशीन पर कार्ड में दर्ज यूनिट के अनुसार वजन पूरा होने पर ही आगे की प्रक्रिया करेगी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें मशीन के कांटा पर एक किलो वजन का बांट रखा दिखाई दे रहा है। बताया गया कि राशन के साथ घटतौली किए जाने के लिए ही बांट को रखा गया है। जिससे मशीन पर वजन पूरा हो सके और प्रक्रिया आगे बढ़ सके। यानि कार्डधारकों को राशन कम दिया जा रहा था।
विज्ञापन


कोटेदारों की मनमानी रोकने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन दी। इसमें एक ई- पॉश मशीन लगाई गई। इसमें अंगूठा लगाते ही कार्डधारक का पूरा विवरण निकल कर सामने आ जाता है कि उसे कितना राशन देना है। वहीं, कांटा पर पूरा वजन होने के बाद बींप की आवाज करता है और ई- पॉश मशीन से पर्ची निकल आती है। इससे कार्डधारकों को उम्मीद थी कि घटतौली पर लगाम लग जाएगी। उन्हें पूरा राशन मिलेगा। लेकिन मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जो शीतलपुर ब्लॉक के सहसपुर गांव स्थित राशन की दुकान का बताया जा रहा है। यह कार्डधारक ने ही वीडियो वायरल किया था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में लाभार्थी को प्रति कार्ड, चावल, गेंहू व बाजरा में एक-एक किलो राशन कम दिया जा रहा हैं। साथ ही कांटे पर एक किलो का बांट रखकर राशन तोला जा रहा हैं। बताया यह भी गया कार्डधारकों ने जब विरोध किया तो राशन डीलर ने अन्य दुकानों से राशन लेने की धमकी दी। महिला लाभार्थी ने बताया की राशन डीलर राशन की तुलाई भी लाभार्थीयों से कराता है। पहले भी कई बार सहसपुर के राशन डीलर की घटतौली की शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन जांच अधिकारियों ने कोई भी कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ डीलर कर रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed