{"_id":"63c831aaeff01645cc4d6ff7","slug":"garbage-set-on-fire-in-front-of-medical-college-patient-timidar-were-troubled-by-the-smoke-etah-news-agr560818637-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज के सामने कूड़े में लगा दी आग, धुएं से परेशान रहे मरीज-तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज के सामने कूड़े में लगा दी आग, धुएं से परेशान रहे मरीज-तीमारदार
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के सामने जीटी रोड पर बुधवार को सफाई कर्मियों ने कूड़ा एकत्रित कर ढेर में आग लगा दी। इससे उठने वाले धुएं से मरीज और तीमारदार परेशान हो गए। आसपास के व्यापारियों और राहगीरों को भी मुश्किलें उठानी पड़ीं।
नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा उठाने को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। वहीं दूसरी ओर कूड़ा उठाने की जगह उसमें आग लगा दी जाती है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के सामने जीटी रोड पर पड़े कूड़े को नगर पालिका परिषद द्वारा दोपहर बाद तीन बजे तक नहीं उठाया गया। जिससे लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ा। वहीं इस कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। जिससे उठने वाले धुएं से मेडिकल कॉलेज के अंदर मरीज व तीमारदार परेशान हो गए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। खासतौर से इमरजेंसी की ओर आने वाले मरीजों-तीमारदारों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के जीटी रोड समेत अन्य डलाबघर से दोपहर तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। जिससे लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ता है। वहीं शहर के सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव की वजह से कई आला अधिकारियों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद एटा महोत्सव के पार्किंग के बाहर तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बुखार की दवा लेने के लिए गए थे। लेकिन गेट के बाहर ही कूड़े के ढेर जल रहे थे। जिससे सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
- राहुल कुमार, नगला तुलसी
नगर पालिका की लापरवाही के चलते लोगों को कूड़े के ढेर का सामना करना पड़ता है। कूड़ा जलने से आसपास के व्यापारियों, ग्राहकों को काफी दिक्कत रही।
- यदुराज सिंह, हाजीपुरा
मेडिकल कॉलेज के सामने पड़े कूड़े में आग लगाने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कोई सफाई कर्मचारी कूड़े में आग लगाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और समय से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।
- मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष
---------
देशदीपक