फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fury in farmers union on filing case

Etah News: मुकदमा दर्ज कराने पर किसान यूनियन में रोष

Fri, 25 Aug 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fury in farmers union on filing case
अवागढ़। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह अंशु पर विद्युत निगम की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसे लेकर संगठन में रोष है। शुक्रवार को पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंप मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई रजनीकांत शर्मा की तहरीर पर ढाई माह बाद सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव रामप्रकाश, जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। मुकदमे को निरस्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

संजीव प्रधान ने कहा कि एक गरीब किसान की भैंस विद्युत करंट से मर गई थी। उसको मदद दिलाने के लिए कि शिवप्रताप सिंह अंशु ने बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन किया था लेकिन राजनीतिक दबाव में ढाई माह बाद उन पर मुकदमा लिखाया गया है। जो लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। ऐसे तो कोई भी किसी की मदद को आगे नहीं आएगा। यदि शीघ्र ही मुकदमा निरस्त न हुआ तो तमाम किसान यूनियनों को साथ लेकर सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed