फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   friends who came with body of young man were taken hostage

UP: युवक का शव लेकर आए साथियों को बनाया बंधक...12 घंटे चली पंचायत, तीन लाख रुपये में समझाैता

Wed, 25 Jun 2025 07:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Jun 2025 07:17 PM IST
सार

प्रवीन ने परिजन को बताया कि 23 जून की रात को विपिन ने फांसी लगाकर जान दे दी। महाराष्ट्र पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। इसको लेकर पंचायत होती रही।

विज्ञापन
friends who came with body of young man were taken hostage
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर के एक युवक की मौत महाराष्ट्र में फंदा लगने से हो गई। शव लेकर आए उसके साथियों को परिजन व ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। थाना क्षेत्र के गांव फादिलपुर का यह मामला है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। करीब 12 घंटे पंचायत चली। तीन लाख रुपये में समझौता होने के बाद मामला निपटा।
विज्ञापन


गांव के रामचंद्र का 25 वर्षीय पुत्र विपिन हलवाई कारीगर था। पिलुआ के प्रवीन यादव का महाराष्ट्र में मिठाई की दुकान और कैटरिंग का कारोबार है। विपिन करीब 10 साल से प्रवीन के साथ महाराष्ट्र में हिनौली जिले के कस्बा वसमत में काम कर रहा था। बुधवार सुबह यहां शव लेकर पहुंचे प्रवीन ने परिजन को बताया कि 23 जून की रात को विपिन ने फांसी लगाकर जान दे दी। महाराष्ट्र पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दूरी अधिक होने पर परिजन पहुंच नहीं सके।
विज्ञापन


 

इस पर प्रवीन और उसके दो अन्य साथी विपिन के शव को लेकर बुधवार की सुबह गांव फादिलपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही परिजन ने तीनों युवकों को बंधक बना लिया और विपिन की हत्या किए जाने का आरोप लगाने लगे। मामले के तूल पकड़ने पर जलेसर एवं सकरौली थानों का पुलिस बल पहुंच गया। जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र धनगर और आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल भी पहुंच गए। सुबह से शाम तक चली पंचायत के बाद तीन लाख रुपये में समझौता हुआ।

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिलुआ के प्रवीन की महाराष्ट्र में मिठाई की दुकान पर फादिलपुर का विपिन काम करता था। उसने 23 जून को अपने कमरे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव आने पर कुछ विवाद रहा। इन लोगों ने आपस में लेनदेन कर विवाद निपटा लिया। इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed