फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fourlane news

कैसे बनेगा एटा-टूंडला मार्ग फोरलेन, विभाग पर कोई प्रस्ताव ही नहीं

Thu, 26 Nov 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
fourlane news
टूंडला जाने वाला मार्ग । - फोटो : ETAH
एटा। एटा से टूंडला तक सड़क को फोरलेन में तब्दील किए जाने मांग लंबे समय से की जा रही है, पर लोकनिर्माण विभाग (निर्माण खंड) को अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं सौंपा है। विभागीय अफसर भी इस मामले में मौन साध जाते हैं जब उनसे सड़क को फोरलेन में तब्दील करने की बात पूछी जाती है, उनका जवाब होता है कि उनके पास न कहीं से कोई प्रस्ताव और न ही कोई शासनादेश है।
विज्ञापन

टूंडला से एटा तक करीब साठ किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन में तब्दील कराने के लिए लोग वर्षों से मांग कर रहे हैं। वहीं आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने विभाग को सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव नहीं सौंपा है। गत दिनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस सड़क को जल्द ही फोरलेन में तब्दील किए जाने का आश्वासन तो दिया पर विभाग को मौखिक और लिखित में आदेश नहीं कर गए।
विज्ञापन

पूर्व और वर्तमान विधायक दे चुके हैं प्रस्ताव
पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह ने बताया कि 29 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर टूंडला एटा मार्ग के फोरलेन की मांग रखी थी। वहीं विपिन वर्मा डेविड ने भी इसी साल इस सड़क को फोरलेन में तब्दील किए जाने का मामला विधानसभा में उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा टूंडला मार्ग को फोरलेन में बदलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा गया है। वहीं सड़क भी फिरोजाबाद और एटा दो जिलों की सीमा में पड़ती है, इसलिए इस पर शासन को ही आदेश करना है।
शिशुपाल सिंह, पूर्व विधायक, सदर
मैने विधानसभा में नियम 301 के तहत इस मार्ग के फोरलेन का मुद्दा उठाया था, उस वक्त सरकार और विभागीय मंत्री ने इस पर अपनी सैद्घांतिक सहमति दी थी। अब उप मुख्यमंत्री की घोषणा का हवाला देते हुए विभाग को पत्र भिजवाया जाएगा, इससे सड़क बन सके।

विपिन वर्मा डेविड, विधायक सदर
विभाग के पास अभी तक एटा टूंडला मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने का किसी जनप्रतिनिधि का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। शासन से जो भी आदेश आएगा उसी के अनुरूप सड़क निर्माण का निर्णय लिया जाएगा।
मुनेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed