फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four people found corona positive

चार व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 30 Mar 2021 10:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Four people found corona positive
एटा। जिले में चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य टीम ने तीन को होम आइसोलेट किया है जबकि एक अन्य मरीज की तलाश जारी है। वहीं जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2520 हो गई है। ये सभी लोग त्योहार पर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जिले में मारहरा ब्लॉक के गांव मुहद्दीपुर निवासी एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया। इसके साथ ही निधौलीकलां ब्लॉक के गांव गोखनी निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव में युवक व अलीगंज क्षेत्र के गांव में एक अधेड़ कोरोना पॉजिटिव निकला। इसमें से तीन को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। वहीं निधौलीकलां ब्लॉक के पॉजिटिव निकले व्यक्ति की स्वास्थ्य टीम तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed