{"_id":"640331633cc3a31957051b09","slug":"four-innocent-people-got-infected-with-aids-due-to-negligence-of-health-workers-in-etah-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स बांट रहे स्वास्थ्यकर्मीः निमोनिया ठीक कराने गए चार मासूम HIV संक्रमित, ऐसे हुआ खुलासा, घर वालों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स बांट रहे स्वास्थ्यकर्मीः निमोनिया ठीक कराने गए चार मासूम HIV संक्रमित, ऐसे हुआ खुलासा, घर वालों में दहशत
Sat, 04 Mar 2023 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 05:24 PM IST
सार
एटा में मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से चार बच्चे एचआईवी संक्रमित हो गए। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों में बच्चों के जीवन को लेकर भय व्याप्त है। वह उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं। एडीएम ने जांच करके कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
hiv
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। स्वास्थ्यकर्मियों की बेपरवाही से चार मासूम एड्स के शिकंजे में आ गए। रिपोर्ट आने के बाद से घर वाले परेशान हैं। उनकी नींद हराम हो गई है।
वीरांगना अवंतीबाई स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते चार बच्चों में एचआईवी होने का खतरा बन गया है। यहां वार्ड में भर्ती पांच बच्चों को एक सिरिंज से इंजेक्शन लगाने का आरोप है। इनमें से एक बच्ची एचआईवी से संक्रमित है। जिला प्रशासन से शिकायत के बाद एचआईवी से बचाव के लिए चारों बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
कासगंज जिला निवासी एक आठ वर्षीय बच्ची को सांस लेने में दिक्कत के साथ खांसी की समस्या थी। परिजन उसका इलाज कराने 20 फरवरी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। उन्होंने निमोनिया की आशंका पर इलाज शुरू किया। लाभ न मिलने पर उसकी टीबी की जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आई।