फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four days after marriage, a young man died due to electric shock and the body was placed on the road.

Etah News: शादी के चार दिन बाद करंट से युवक की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Wed, 18 Mar 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 18 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four days after marriage, a young man died due to electric shock and the body was placed on the road.
एटा/अवागढ़। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव गांव विनायक में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बिजली करंट से एक युवक की मौत हो गई। विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगारे हुए गुस्साए ग्रामीणों ने अवागढ़-टूंडला रोड स्थित जरानी कलां पुलिस चौकी के पास शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। व्यस्ततम मार्ग पर जाम लगाने पर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने समझा बुझाकर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारी मंगलवार को विनायक गांव में स्मार्ट मीटर लगाने गए थे। स्मार्ट मीटर लगाते समय गांव का युवक अंकित (25) वहां पर खड़ा होकर देख रहा था। स्मार्ट मीटर लगाने के समय विद्युत कर्मचारियों ने उसको बिजली के तार इधर-उधर करने को कहा, बिजली के नंगे तार पकड़ने पर अंकित को तेज झटका लगा। करंट लगने से झुलसा अंकित जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। अंकित को करंट लगते ही विद्युत कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए, चीखपुकार पर एकत्रित हुए लोग युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। युवक ने आगरा जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही से हुई युवक की मौत से गुस्साए गांव के लोगों ने जरानीकलां पुलिस चौकी पर टूंडला रोड पर जाम लगा दिया। व्यस्ततम मार्ग पर जाम लगाने से कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की खबर पर सकरौली थाना सहित आस पास के थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लापरवाह विद्युत कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। एसडीओ जलेसर को जांच करने के आदेश जारी किए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




शादी के चार दिन बाद ही बुझा घर का चिराग
अंकित को परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अंकित की शादी महज 12 मार्च को ही हुई थी, जिससे घर की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन





कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम
मारहरा। मारहरा क्षेत्र के गांव नगला भीम निवासी 44 वर्षीय राजपाल साईकिल से मोहनपुरा पिवारी मार्ग पर सामान लेने गए थे। तभी गोपालपुर गांव मोड़ के क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक को ग्रामीणों ने घेराबंद कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर राजपाल को जिला अस्पताल कासगंज में मृत घोषित कर दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने ग्रामीणों ने हाइवे पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। मारहरा पुलिस व कासगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed