फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Former Pradhan shot second wife in domestic dispute, referred

Etah News: पूर्व प्रधान ने घरेलू विवाद में दूसरी पत्नी को मारी गोली, रेफर

Fri, 18 Aug 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 18 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Former Pradhan shot second wife in domestic dispute, referred
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव रामनगर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पूर्व प्रधान ने अपनी दूसरी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने पर गोली मारने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गांव रामनगर निवासी रवीना (35) को गोली मारी गई है, जो पेट में लगने के चलते महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके भाई रामौतार निवासी नगला सेवा कोतवाली देहात ने बताया कि बहन से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर पूर्व प्रधान रामू ने हत्या करने के इरादे से गोली मारी है। इसकी स्थिति चिकित्सक नाजुक बता रहे हैं। पेट में गोली फंसी होने की बात कही जा रही है। आगरा में ऑपरेशन के बाद गोली निकाली जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान की पहली शादी खुशालगढ़ निवासी सुशीला देवी से हुई थी और एक बेटी थी। इसके बाद रामू ने रवीना से प्रेम विवाह किया था। इससे एक बेटी और बेटा है। दोनों पत्नियों को साथ रखता है।
विज्ञापन

घायल महिला का कहना है पति आए दिन मारपीट करता है। करीब एक वर्ष से दिल्ली में रहकर चालक का काम करने लगा था। वहां से 6 अगस्त को ही आया और फिर प्रताड़ित करने लगा। शुक्रवार को मामूली कहासुनी पर गोली मार दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, इसी बात को लेकर गोली मारी गई है। आरोपी मौके से फरार है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। परिजन महिला को इलाज के लिए आगरा ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed