फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Forest department team caught the crocodile that entered village Kabirpur.

Etah News: गांव कबीरपुर में घुसा मगरमच्छ वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Thu, 19 Sep 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 19 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Forest department team caught the crocodile that entered village Kabirpur.
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर में मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। उसने एक भैंस पर हमला भी किया। सूचना पर बुधवार को पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर में मंगलवार की देर रात मगरमच्छ घुस आया। जिसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने बताया की काली नदी में कई मगरमच्छ हैं। जिनमें से कोई खेतों में होते हुए मंगलवार रात गांव तक पहुंच गया। गांव निवासी पप्पू अपने घर पर सो रहे थे तभी मगरमच्छ ने बाहर बंधी भैंस पर हमला किया। भैंस की सांकल की आवाज सुनकर पप्पू ने रोशनी की तो मगरमच्छ को देखकर भयभीत हो गए। शोर मचाना शुरू कर दिया जिस पर गांव के लोग भी आ गए। शोर होने पर मगरमच्छ खेतों की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पुलिस व वन विभाग की टीम को दी गई। बुधवार को पहुंची टीम ने खेतों में तलाश शुरू कर दी। वन विभाग की सूचना पर आगरा की वाइल्ड लाइफ टीम भी गांव में पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। वाइल्ड लाइफ की टीम मगरमच्छ को अपने साथ लेकर चली गई। रेंजर आदित्य सक्सेना ने बताया की सूचना पर वन विभाग व वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची थी। सकुशल मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed