{"_id":"9f0fcdd6e30d3556030821556042bb9b","slug":"forced-to-pass-through-the-canal-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से होकर निकलने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से होकर निकलने को मजबूर ग्रामीण
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
नगला मोती के निकट मंगलवार को क्षतिग्रस्त हुए नहर पुल को बुधवार को भी विभाग ने दुरुस्त कराने की पहल तक नहीं की। आवागमन प्रभावित होने से ग्रामीण पैदल ही निकल रहे हैं तो कुछ नहर से होकर निकलने को मजबूर हैं।
नगला मोती के निकट नहर का पुल मंगलवार को अचानक क्षति ग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने पुल के दोनों ओर मिट्टी के ढेर लगा दिए, जिससे कोई वाहन पुल से गुजरने पर हादसे का शिकार न हो जाए। लेकिन दूसरे दिन भी सिंचाई विभाग के कर्मी नहीं पहुंचे। आवागमन बाधित होने से ग्रामीण पैदल मार्ग से होकर रास्ता तय कर रहे हैं। ग्रामीण शैलेंद्र ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग ने कोई प्रयास शुरू नहीं किए हैं। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।