{"_id":"5fac281e8ebc3e276d6bb608","slug":"food-phosioning-etah-news-agr467707631","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने दो युवकों को बेहोश कर लूटाजहरखुरानों ने दो युवकों को बेहोश कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने दो युवकों को बेहोश कर लूटाजहरखुरानों ने दो युवकों को बेहोश कर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जहरखुरानी गिरोह ने मंगलवार की रात बस में दो युवकों को नशीला बिस्कुट खिलाकर सामान और नकदी लूट ली। बस के परिचालक ने दोनों को बेहोशी की हालत में बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एटा डिपो की बस के परिचालक अमरजीत पुत्र किशनपाल ने बताया कि उसे दोनों युवक बस में बेहोशी की हालत में मिले थे। इसके बाद उसने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां होश में आने पर एक युवक ने अपना नाम किशन पुत्र फतेह सिंह निवासी टीकरी कलां थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस बताया है।
युवक का कहना है कि वह दिल्ली से रोडवेज बस में मंगलवार की रात करीब 11 बजे सवार हुआ था। इसके बाद जहरखुरानों ने बिस्कुट खिलाकर बेहोश कर दिया और दो हजार रुपये, मोबाइल व कपड़ों का बैग लूट ले गए।
विज्ञापन
दूसरे युवक की पहचान रघुराज पुत्र अनोखेलाल निवासी गांव पुरांव थाना मलावन एटा के रूप में हुई है। युवक ने बताया है कि उसके पास से बैग और पांच हजार रुपये जहरखुरान लूटकर ले गए हैं। जहरखुरानी के शिकार हुए लोगों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है और अपने घर चले गए हैं।