{"_id":"68dfc1efd7b2b960ca040caf","slug":"follow-up-a-report-of-the-sons-murder-was-filed-against-his-brother-in-law-and-sister-in-law-etah-news-c-163-1-eta1001-139966-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप: देवर और देवरानी के खिलाफ दर्ज कराई बेटे की हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप: देवर और देवरानी के खिलाफ दर्ज कराई बेटे की हत्या की रिपोर्ट
Fri, 03 Oct 2025 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव परतापुर निवासी महिला ने देवर व देवरानी के खिलाफ थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 27 सितंबर को इन लोगों ने लड़ाई के दौरान पुत्र चंद्रशेखर को बुरी तरह से पीटा। इसकी वजह से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना मलावन के गांव परतापुर निवासी लीला देवी ने रिपोर्ट में लिखा है कि 27 सितंबर को देवर शिशुपाल की दूसरे देवर अवधेश और उनके बेटे से कहासुनी हो गई। इसके बाद शिशुपाल व उनकी पत्नी नीरज ने लाठी-डंडे लेकर अवधेश को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बेटा चंद्रशेखर बचाने आया तो उसके सिर व पेट में डंडों से प्रहार कर गंभीर चोट पहुंचाई। इसी पिटाई के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए।
यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान कोई लाभ नहीं हुआ तो घर ले आए और फिर आगरा ले गए। वहां 30 सितंबर की सुबह लगभग 8 बजे बेटे की मौत हो गई। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।