{"_id":"695e83e36208ba1c0309269d","slug":"fog-decreased-melting-increased-the-difficulty-etah-news-c-163-1-eta1002-144555-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोहरे में कमी आई, गलन ने मुश्किल बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोहरे में कमी आई, गलन ने मुश्किल बढ़ाई
Wed, 07 Jan 2026 09:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर बस स्टैंड के समीप बाइक से सफर के दौरान सर्दी लगने पर बाइक रोककर बच्चों के लिए गर्म
एटा। जिले में बुधवार सुबह कोहरे में कमी आई लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहा। इसके कारण बढ़ी गलन लोगों के लिए मुसीबत बन गई। न्यूनतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 1 डिग्री गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान 17 पर स्थिर रहा। अगले दो-तीन दिन भी इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से दिया गया है।
तापमान में गिरावट के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को ठंडी हवा के तेज झोकों के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। लगातार पड़ रही सर्दी ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। वह खेतों में खड़ी आलू, सरसों और गेहूं की फसलों पर पाला पड़ने की आशंका से परेशान हैं।
किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो फसल के विकास पर नकारात्मक असर पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिन भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बादल छाए रहेंगे और शीतलहर भी चलेगी।
विज्ञापन
धूप न निकलने से बढ़ी परेशानी
जैथरा। कस्बा व आसपास के गांवों में बुधवार को भी धूप न निकलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बाजारों में हीटर, रूम हीटर, पानी गर्म करने वाली बिजली की रॉड सहित अन्य उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि इन दिनों जरा सी लापरवाही बीमारियों को न्योता दे सकती है। उन्होंने गर्म कपड़े पहनने, अलाव सेंकने, गर्म पानी के उपयोग और स्टोर किए हुए पानी से परहेज करने की सलाह दी है। संवाद
दोपहर बाद हल्की धूप से राहत नहीं
अवागढ़। सुबह से ही शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे सूर्य के दर्शन हुए लेकिन हल्की धूप में लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखी। संवाद
ठंड में भी बुध बाजार में उमड़ी भीड़
सकीट। भीषण ठंड के बावजूद कस्बे के साप्ताहिक बुध बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। आसपुर अड्डा के पास लगने वाले बुध बाजार में ग्राहकों ने स्टोल, जर्सी, शॉल आदि गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की। इस बीच लोग ठंड से बचाव के लिए जैकेट, स्वेटर, कैप, मफलर आदि से पूरी तरह शरीर को ढके हुए थे। संवाद