फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   flood in ganga river

फिर 20 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर

Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो, अमर उजाला कासगंज Updated Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
flood in ganga river
गंगा के जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में फिर से 20 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे तटवर्ती गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। बताया जाता है कि रविवार को सुबह 8 बजे गंगा में हरिद्वार से 71245 क्यूसेक, बिजनौर से 121212 क्यूसेक और नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 134235 क्यूसेक हो गया। इससे कछला में गंगा का जलस्तर 20 सेमी बढ़कर 163.50 मीटर हो गया है।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से गंगा तराई क्षेत्र में बसे गांवों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। बाढ़ प्रभावितों में कादरगंज का इलाका सर्वाधिक संवेदनशील है। कारण यहां अभी से खेत, खलिहानों में नदी का पानी भर चुका है। यदि जलस्तर में और बढ़ोत्तरी हुई, तो पानी गांव में भी घुसने लगेगा।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता हरि शर्मा ने बताया कि नरौरा से पानी का डिस्चार्ज बढने से जलस्तर में वृद्धि हुई है। जबकि इससे पहले जलस्तर में दो दिनों तक गिरावट आई थी। जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में जनपद के गंगा तराई इलाके में लो फ्लड के हालात बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed