फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five cleaning up pre-orders prevented heroes salary

पांच सफाई नायकों का अग्रिम आदेशों तक रोका वेतन

Sun, 31 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Sun, 31 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five cleaning up pre-orders prevented heroes salary
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने रविवार को शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के इलाकों में गंदगी देख सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। पांच सफाई नायकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने 12 से ज्यादा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलाकों में गंदगी देख सफाई नायकों को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सफाई मामले में अनियमितताएं बरतने पर शहर के पांच सफाई नायकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। दावा किया है कि शहर की नगर पालिका विकास के क्षेत्र में प्रदेश में आगे आई है। इसी तरह सफाई के क्षेत्र में भी हमें एटा पालिका को प्रदेश में सबसे आगे लाना है। उन्होंने सफाई नायकों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों के कार्य निर्धारित कर दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed