फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire in a moving car, the driver gunned

चलती कार में आग, बाल-बाल बचा चालक

Fri, 03 Mar 2017 12:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 03 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fire in a moving car, the driver gunned
चलती कार में आग - फोटो : Amar Ujala
शहर के जीटी रोड स्थित सागर काम्पलेक्स के सामने गुरुवार देर शाम अचानक चलती कार में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। कार में आग लगती देख ड्राइवर को लोगों ने बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आगरा के ओरबेट ट्रैवल एजेंसी के चालक सुशील कुमार अपनी कार इंडिगो  से गुरुवार सुबह आगरा फोर्ट से बुकिंग में सवारियों को लेकर फर्रुखाबाद के कंपिल जैन मंदिर छोड़ने गए थे। सवारियों को छोड़ने के बाद चालक सुशील आगरा लौट रहा था। जीटी रोड पर चलती कार में से धुआं उठने लगा। सागर कांपलेक्स के पास लोगों ने कार रुकवाई। जब तक चालक कुछ समझता, कार धूं-धूंकर जल उठी। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने कार पर पानी डालकर आग बुझाने के उपाय शुरू कर दिए। आग को काबू में नहीं आते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed