{"_id":"6436efadbc63f03ced0ea6d9","slug":"fire-broke-out-in-the-transformer-there-was-no-electricity-for-three-hours-etah-news-c-25-1-122347-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन घंटे बिजली रही गुल
Wed, 12 Apr 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात के विद्युत फीडर से जुड़े एक ट्रांसफार्मर में बुधवार को फॉल्ट होने से आग लग गई। इससे तीन मोहल्लों में तीन घंटे के लिए बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। निगम के कर्मियों ने तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल की।
बुधवार को कोतवाली देहात के फीडर से महिला अस्पताल के सामने 400 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। बुधवार दोपहर को इस ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें देख तत्काल आपूर्ति को बंद कराया गया। इससे गांधी मार्केट सहित अन्य दो मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। दोपहर के समय बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। उन्होंने उपकेंद्र पर आपूर्ति के लिए कॉल करना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ प्रथम गुलशन किशोर ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से समस्या आई थी। बाद में ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई।