{"_id":"6a527a2fe9927b33c70a1281","slug":"fir-registered-against-80-people-for-obstructing-electrical-work-etah-news-c-163-1-eta1003-153198-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्युत कार्य में बाधा पैदा करने पर 80 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्युत कार्य में बाधा पैदा करने पर 80 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव धर्मगढ़ी में हाईकोर्ट के आदेश पर विद्युतीकरण कराने पहुंची विद्युत निगम की टीम के कार्य में बाधा पैदा करने पर जेई जितेंद्र पटेल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के वेदप्रकाश और छत्रपाल सहित 70-80 महिला-पुरुष को शामिल किया गया है। आरोप है कि शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम क्षेत्राधिकारी के साथ विद्युतीकरण कराने पहुंची थी।
थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद धर्मगढ़ी गांव में खलबली मच गई है। धर्मगढ़ी के राकेश कुमार 27 सितंबर को नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। विद्युत निगम ने कनेक्शन जारी करते हुए मीटर तो लगा दिया, लेकिन विद्युत लाइन नहीं खिंचवाई इससे नलकूप चालू नहीं हो सका। विद्युतीकरण न होने पर राकेश ने 11 मई 2026 को हाईकोर्ट में वाद दायर किया। हाईकोर्ट ने विद्युत निगम को 13 जुलाई तक विद्युत लाइन खिंचवाकर नलकूप का संचालन कराने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर विद्युत निगम के अधिकारी क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ 9 जुलाई को धर्मगढ़ी पहुंचे। विद्युतीकरण शुरू होने पर गांव के 70-80 लोग वहां आकर काम में बाधा पैदा करने लगे। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विद्युत निगम के कर्मचारियों से अभद्रता की।