{"_id":"60e8947c8ebc3ebb48456e0a","slug":"fir-on-300-unknown-miscreants-etah-news-agr4990894133","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 अज्ञात उपद्रवियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 अज्ञात उपद्रवियों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान मिरहची स्थित मारहरा ब्लॉक पर बृहस्पतिवार को पथराव हुआ। इसमें करीब 300 अज्ञात उप्रदवियों के विरुद्ध दो एफआईआर दर्ज की गई है। अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस चिह्नांकन की बात कह रही है। मारहरा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन तक तो स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सपा प्रत्याशी गुड्डो देवी नामांकन करने पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने उनका परचा छीनकर फाड़ दिया। विरोध करने पर पथराव शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चला और इस बीच पुलिस असहाय बनी रही। इससे ब्लॉक पर सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं।
पत्थर लगने से मीडियाकर्मी देवेशपाल सिंह घायल हो गए। बाद में कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रकार धरने पर बैठ गए। प्रेक्षक योगेश कुमार और डीएम अंकित अग्रवाल ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर मिरहची थाना पुलिस ने पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और पथराव की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं एक रिपोर्ट पुलिस की ओर से 50-60 लोगों के विरुद्ध ब्लॉक परिसर में पुलिसकर्मियों पर हमला और पथराव करने की लिखी गई है।