फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR lodged against 11 people in case of assault

Etah News: मारपीट के मामले में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 31 Mar 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 11 people in case of assault
थाना बागवाला क्षेत्र के सत्तारपुर गांव से एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लगभग बीस दिन पुरानी इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग एक युवक को लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटते हुए दिख रहे हैं। घटना 8 मार्च की बताई जा रही है। गांव के कुछ लोगों ने मामूली विवाद में युवक को पीटा था। पीड़ित रोहित और सोहित के साथ उनकी मां और पत्नी की भी पिटाई की गई इसमें रोहित और सोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की की तहरीर पर बागवाला पुलिस ने 12 मार्च को ही कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के 11 लोग पप्पू, गुड्डी देवी, अवनीश, अर्जेश, ऋषभ, सपना, अनिल, रवि, रिंकू, पूजा और दीप्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी बागवाला ओपी सिंह ने बताया कि यह मामला पुराना है और इसमें प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed