फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Final list released, 95 centers of board examination were made

अंतिम सूची जारी, बोर्ड परीक्षा के 95 केंद्र बने

Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Final list released, 95 centers of board examination were made
एटा। जिला परीक्षा समिति की रिपोर्ट के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने मोहर लगाकर केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिसके तहत जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 95 केंद्रों को हरी झंडी दी गई है। पिछले वर्ष 94 केंद्रों पर परीक्षाएं संपन्न कराईं गईं थीं। उप्र बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 30572 और इंटरमीडिएट के 23699 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची शुक्रवार को बोर्ड की तरफ से जारी की गई है। जिसमें 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें आठ राजकीय विद्यालय, 51 सहायता प्राप्त और 36 वित्तविहीन विद्यालयों को शामिल किया गया है। अनंतिम सूची में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसको लेकर 154 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इन आपत्तियों को निस्तारण जिला परीक्षा समिति की ओर से किया गया और बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई। जिला परीक्षा समिति की रिपोर्ट को ही अंतिम मानते हुए बोर्ड से हरी झंडी दे दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड ने शुक्रवार को 95 केंद्रों की सूची जारी की है। इन परीक्षा केंद्रों पर तिथि आने के बाद परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन

18 विद्यालय हटाए, 20 विद्यालय नए जुड़े
अनंतिम सूची में 93 केंद्र शामिल किए गए थे। इनमें से भौतिक संसाधनों की पूर्ति न करने वाले 18 विद्यालयों को सूची से हटा दिया गया है। जबकि 20 नए विद्यालयों को सूची में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed