{"_id":"6117fd9b8ebc3eada040a2e4","slug":"fight-between-two-sides-in-front-of-police-over-school-property-etah-news-agr503810238","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय की संपत्ति को लेकर पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय की संपत्ति को लेकर पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
मारहरा/एटा। इंटर कॉलेज के प्रबंधतंत्र और प्रधानाचार्य पक्ष का विवाद शनिवार को मारहरा थाने पहुंच गया। थाने में आयोजित दसमाधान दिवस में सुलह-समझौते की कोशिश के दौरान पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस को हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले और थाने में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
थाना और कस्बा मारहरा स्थित रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रद को लेकर लंबे समय से विवाद है। शासन ने 22 जुलाई को यहां आयोग से प्रधानाचार्य नियुक्त कर मशकूर हसन को भेजा। आरोप है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य इंद्रपाल ने उन्हें चार्ज नहीं सौंपा। विगत दिनों डीआईओएस जितेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चौकीदार रामप्रकाश द्वारा बांधे गए पशु देखकर नाराजगी जताई।
मशकूर हसन ने बताया कि शनिवार को पशुओं को हटवाते समय विद्यालय के प्रधान लिपिक महेंद्र सिंह और उनके भाई चरितेंद्र चौकीदार के बचाव में आ गए। इसे लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर समाधान दिवस में बुलाया। यहां दोनों पक्ष भिड़ गए। प्रधानाचार्य के साथ आए पूर्व जिपं सदस्य रामदास का आरोप था कि महेंद्र सिंह, चरितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने उनके साथ मारपीट की। सिर और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से 100 बीघा से अधिक जमीन दान दी गई थी। इस पर कब्जा करने को लेकर महेंद्र सिंह आदि हथकंडे अपना रहे हैं। समाधान दिवस में दोनों पक्षों को बुलाया था। आरोपियों ने दूसरे पक्ष के रामदास पर हमला कर घायल कर दिया।
थाना मारहरा में दो पक्षों के बीच सुलह-समझौते के बीच नोकझोंक की जानकारी है। एक पक्ष की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी से मामले की और जानकारी कर उचित कार्रवाई करेंगे।
- उदय शंकर सिंह, एसएसपी