{"_id":"64bbe3ed96982b2cd40e0ad2","slug":"fifty-percent-children-found-infected-with-eye-flu-in-school-at-etah-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से फैल रहा आई फ्लू: एटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में की जांच, 50 फीसदी बच्चे मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से फैल रहा आई फ्लू: एटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में की जांच, 50 फीसदी बच्चे मिले संक्रमित
Sat, 22 Jul 2023 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Jul 2023 07:43 PM IST
सार
एटा में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में जांच की। जांच में 50 फीसदी बच्चे संक्रमित मिले। अन्य स्कूलों में भी बच्चों के संक्रमित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Etah News: स्कूल में बच्चों के आंखों की जांच करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में आई फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को एंजल फ्यूचर स्कूल में 70 में से 35 बच्चे आई फ्लू से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का परीक्षण करने के बाद दवा के साथ-साथ जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
दरअसल, आई फ्लू से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मारहरा क्षेत्र के एंजल फ्यूचर स्कूल में बच्चों का परीक्षण किया। इस दौरान वहां 70 में से 35 बच्चे आई फ्लू से संक्रमित मिले। संक्रमित बच्चों को टीम ने दवा दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर भाजपा: बोले- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा, सरकार हर मोर्चे पर फेल
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्हें काला चश्मा लगाकर रखने के लिए कहा जिससे अन्य बच्चे संक्रमण की चपेट में न आने पाएं। विद्यालय में 500 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। स्वास्थ्य टीम प्रभारी डॉ. के.के गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार व स्टाफ नर्स राधा आदि मौजूद रहीं।
अन्य स्कूलों में फैलने की आशंका
कस्बा में आठ प्राइवेट और चार सरकारी प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 4000 विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में इन बच्चों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका बनी है।