फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Festival Traffic Control at Bath police could not

स्नान पर्व पर पुलिस नहीं कर पाई ट्रैफिक कंट्रोल

Mon, 08 Feb 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 08 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Festival Traffic Control at Bath police could not
श्रद्धालुओं के वाहनों का दबाव सर्कुलर रोड पर पड़ा तो जाम लग गया। रविवार रात से ही जाम दिखने लगा था। यातायात पुलिस व्यवस्था नहीं बना पाई। गंगा घाट से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम के विकराल हालात रहे।  
विज्ञापन

श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर ट्रक, ट्रैक्टर, मेटाडोर, दो पहिया मोटरसाइकिल से पहुंचे, इससे जाम लग गया। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस की रूटडायवर्जन की व्यवस्था भी फेल दिखी। ट्रक  और अन्य वाहनों ने बाजार में जाम के हालात और विकराल कर दिए। जाम में फंसे हुए लोगों को जब सर्कुलर रोड पर निकलने की जगह नहीं मिली तो छोटे वाहन चालक गलियों से निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली मार्ग पर भी छोटे वाहन चालकों ने खेतों के सहारे अपनी यात्रा पूर्ण की। बड़ी संख्या में कई वाहन चालक जान जोखिम में डालकर खेतों के सहारे गंगा घाटों पर पहुंचे। वाहनों की किल्लत का सामना भी श्रद्धालुओं को करना पड़ा। परिवहन विभाग की व्यवस्थाएं गंगा स्नान के दौरान नाकाफी रही। घंटो लोगों ने वाहनों में चढ़ने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा की। प्राइवेट वाहन संचालकों ने यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूला। जब लोगों को वाहन नहीं मिले तो लोग वाहनों की छतों, पायदान पर जान जोखिम में डालकर यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम-एसपी का काफिला जाम में फंसा
मिशन चौराहे पर निरीक्षण कर डीएम, एसपी का काफिला जाम में फंस गया। डीएम एसपी के जाम में फंसने की सूचना जैसे ही वायरलैस हुई यातायात पुलिस हरकत में आ गई। यातायात प्रभारी कुछ पुलिस कर्मियों के साथ व्यवस्था बनाने में जुट गए और दो मिनट के बाद डीएम, एसपी के काफिले को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed