फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fertilizer-laden truck stranded at police station for over 24 hours without an FIR; questions raised about police functioning.

Etah News: बिना प्राथमिकी के 24 घंटे से थाने में खड़ा खाद से भरा ट्रक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer-laden truck stranded at police station for over 24 hours without an FIR; questions raised about police functioning.
थाना जैथरा पर खड़ा खाद से भरा ट्रक। संवाद
एटा। जैथरा थाना परिसर में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से सरकारी खाद से लदा एक ट्रक बिना किसी प्राथमिकी दर्ज हुए खड़ा होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रक में करीब 200 बोरी सरकारी खाद लदी बताई जा रही है। बारिश के मौसम में खुले में खड़े ट्रक में रखी खाद के खराब होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बिना प्राथमिकी दर्ज किए ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में रखने को लेकर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रक संख्या यूपी-82 टी 8207 शुक्रवार शाम से जैथरा थाने के बाहर खड़ा है। आरोप है कि ट्रक चालक ने लापरवाही एवं अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हुए एक स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ट्रक को थाने ले आई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी चलते रहे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। इसके बावजूद ट्रक पुलिस अभिरक्षा में खड़ा है जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि दुर्घटना हुई है तो पुलिस को नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं यदि मामला आपसी सहमति से सुलझ रहा है तो ट्रक को अनावश्यक रूप से थाने में खड़ा रखने का औचित्य समझ से परे है। ट्रक में सरकारी खाद लदी होने के कारण मामला और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इन दिनों जिले में किसान खाद की उपलब्धता को लेकर परेशान हैं। ऐसे समय में सरकारी खाद से भरे ट्रक का कई घंटों तक थाने में खड़ा रहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश हो जाती है तो खाद के खराब होने या उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने मांग की है कि पुलिस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर नियमानुसार कार्रवाई करे ताकि सरकारी सामग्री का नुकसान न हो और अनावश्यक विवाद की स्थिति भी समाप्त हो सके। थानाध्यक्ष जैथरा सुनील वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक ने लापवाही से वाहन को चलाते हुए एक कार का बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों के मघ्य फैसले की बात चल रही है खाद को दूसरे वाहन में सिफ्ट कराकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:-
मामले की जानकारी मिली है जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं खाद से भरे ट्रक से खाद को दूसरे वाहन में लोड कराकर भेज दिया जाएगा। - राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed