{"_id":"6adcf9de87da9a770d050ca9","slug":"female-students-showcased-their-talent-in-a-mehendi-competition-etah-news-c-163-1-eta1004-158996-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Sun, 25 Oct 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय भरतोली में मेहंदी लगाती छात्राएं। संवाद
सकीट। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भरतोली में शनिवार को करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा चार और पांच की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन सहायक अध्यापिका प्रिया यादव के नेतृत्व में हुआ। छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक और सुंदर मेहंदी के डिजाइन बनाए। प्रधानाध्यापिका अंजू जादौन ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।