{"_id":"66ec270a4a853603cc0d139d","slug":"fear-of-wild-animals-continues-forest-department-team-engaged-in-investigation-etah-news-c-163-1-sagr1018-123065-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जंगली जानवरों की दहशत बरकरार, वन विभाग की टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जंगली जानवरों की दहशत बरकरार, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
Thu, 19 Sep 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
पैरों के निशान से सियार होने का अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जिले में जंगली जानवरों को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। खेतों पर अकेले नहीं जा रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। पैरों के जो निशान मिले हैं, उनसे सियार होने का अंदेशा लगाया गया है।
मारहरा, पिलुआ, मिरहची थाना क्षेत्र में जंगली जानवरों की चहलकदमी बताई जा रही है। मारहरा में जंगली जानवर ने एक युवक को घायल भी कर दिया था। अन्य स्थानों पर पशुओं पर हमले हुए हैं। इसे लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। अभी तक यही समझ में नहीं आया है कि जंगली जानवर आखिर है कौन सा? लोग अपने-अपने हिसाब से इसे नाम दे रहे हैं। जिन गावों में जंगली जानवर की हलचल हुई है, उनमें लोग समूह बनाकर पहरेदारी में लगे हुए हैं।
वन विभाग की टीम भी लगातार जंगली जानवर की खोज में लगी हुई है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक जंगली जानवर हमला कर फसलों में घुस जाता है। खेतों में खड़ी फसलों के कारण टीम को सफलता नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना ये भी है कि सियार पशुओं व लोगों पर हमला कर रहे हैं। रेंजर आदित्य सक्सेना ने बताया सूचना मिली है जंगली जानवर द्वारा हमला किया जा रहा है।
विज्ञापन
पैरों के निशान से सियार का अंदेशा मिला है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है कि देर शाम घरों से समूह बनाकर ही निकलें। बच्चों को घर से बाहर न जाने दें। टीम लगी हुई हैं, जल्द ही जंगली जानवर को पकड़ा जाएगा।