फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father killed while son seriously injured in bike scooty collision in Etah

बाइक-स्कूटी में भिड़ंत: उछलकर दूर गिरे पिता-पुत्र, ट्रैक्टर ने पिता को कुचला, दर्दनाक मौत; बेटे की हालत नाजुक

Sun, 21 May 2023 10:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 10:01 PM IST
सार

एटा में बाइक-स्कूटी में भिड़ंत हो गई। इसमें पिता-पुत्र उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। पीछे से आए ट्रैक्टर ने पिता को कुचल दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बेटे की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
Father killed while son seriously injured in bike scooty collision in Etah
मलावन थाना, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की शाम को स्कूटी और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहा ट्रैक्टर पिता के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया।

विज्ञापन

बीमार नाती को देखकर वापस लौट रहा था

हादसा मलावन थाना क्षेत्र के धुमरी मार्ग पर स्थित अयार गांव के पास हुआ। हादसे में बागवाला थाना क्षेत्र के नरौरी गांव निवासी नरेश सिंह (55) की मौत हो गई। जबकि, उसका पुत्र प्रदीप कुमार घायल हो गया। मृतक के बहनोई रामवीर सिंह निवासी सेनाकलां ने बताया कि दोनों लोग स्कूटी से मेरे बीमार बेटे अरविंद को देखकर घर लौट रहे थे। बताया कि पहले स्कूटी और बाइक में भिड़ंत हुई थी। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया नरेश सिंह के ऊपर से निकल गया।

विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

हादसे में मौके पर नरेश की मौत हो गई। जबकि, बेटा प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी देवेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका बेटा घायल हो गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। इसके अलावा आसपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार अमन कुमार निवासी शांतिनगर, थाना कोतवाली नगर घायल हुआ है। इसको भी मेडिकल कॉलेज में देर शाम भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed