{"_id":"662285c1f1e1e5001707a75b","slug":"father-and-son-calling-same-woman-as-their-wife-in-etah-police-got-stunned-after-hearing-story-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुर ने बहू को बना लिया घरवाली, बेटा पहुंचा थाने... कहानी सुन पुलिस भी चकराई; मदद करने से खड़े कर दिए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुर ने बहू को बना लिया घरवाली, बेटा पहुंचा थाने... कहानी सुन पुलिस भी चकराई; मदद करने से खड़े कर दिए हाथ
Fri, 19 Apr 2024 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2024 09:28 PM IST
सार
ससुर ने बहू को घरवाली बना लिया। बेटा परेशान होकर थाने पहुंचा। उसकी कहानी सुनकर पुलिस भी चकरा गई। मदद करने से हाथ खड़े कर दिए। कहा यह तो कोर्ट में ही सुलझ पाएगा।
विज्ञापन
Affair demo
- फोटो : Istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उसका कहना है कि उसके पिता ने जबरन उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बना ली है। उसे डरा धमकाकर अपने साथ रख रहे हैं। उसकी बात सुन पुलिस भी चकरा गई। पुलिस का कहना है कि मामला कोर्ट से ही निस्तारित हो पाएगा।
विज्ञापन
मामला मिरहची थाना क्षेत्र के नगला खरगी गांव का है। गांव निवासी राजबहादुर ने पुलिस को अपनी पीड़ा बताई। बताया कि मेरी पत्नी रूबी को मेरे पिता रामपाल ने डरा-धमकाकर अपनी पत्नी बना लिया है। नवंबर माह में पिता ने मेरी शादी औपचारिक रूप से कराई थी। एक माह वह मेरे साथ रही। इसके बाद मेरे पिता ने उसे जबरन अपने साथ रख लिया। डरा-धमकाकर अपनी पत्नी बना ली।
विज्ञापन
कोर्ट से ही निस्तारित हो पाएगा मामला
मामले में सीओ सदर अमित कुमार रॉय ने बताया कि युवक एक महिला को अपनी पत्नी बता रहा है। जबकि, महिला कह रही है कि उसकी शादी उसके पिता रामपाल के साथ हुई है। यह मामला कोर्ट में ही निस्तारित हो पाएगा कि आखिर वह किसकी पत्नी है। शांति व्यवस्था न भंग हो इसके लिए पुलिस नजर रखेगी।
विज्ञापन