फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers reached the verge of ruin due to rain and hail

बारिश और ओलावृष्टि से बर्बादी के कगार पर पहुंचे किसान

Sun, 09 Jan 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers reached the verge of ruin due to rain and hail
एटा के मिरहची में सरसों की गिरी हुई फसल दिखाता किसान। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/अवागढ़/मारहरा/सकीट। अवागढ़, सकीट और मारहरा ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को तेज बारिश और देर शाम हुई ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल में हुआ है। पूरी फसल चौपट हो गई। इसके साथ ही गेहूं, जौ, आलू में भी काफी नुकसान हुआ है। अवागढ़ क्षेत्र के नगला नया, सीर, गुलाबपुर, वीरनगर, बख्शी, रुद्रपुर, बोर्राकलां, शहनौआ, नगला इमलिया, नगला ब्लॉक, बधा, जिनावली, नगला मोती, मंडपुरा आदि गांवों में किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव श्यामपुर, गोबरा, न्याजनगर, मुहम्मदपुर ततारपुर, रामई हेतमशाह, सुपैती, फालर, जारथल, ख्वाजगीपुर, नगला नत्थू, रसूलपुर गढौली, बढौली आदि में काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश व ओलावृष्टि से सरसों की फसल में करीब 50 फीसदी तक का नुकसान हुआ है। अगर दो दिन के अंदर धूप नहीं निकली तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। वहीं आलू में 20 फीसदी और गेहूं में 30 फीसदी फसल बर्बाद होने का दावा कर रहे हैं। वहीं कृषि विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में सरसों व गेहूं में 5-5 फीसदी और आलू की फसल को 10 फीसदी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को भी हुई बूंदाबांदी
रविवार को भी आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसे देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बनी रहीं। उनका कहना था कि धूप न निकली तो बची हुई फसल भी खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं निकली धूप, बिस्तरों में मनी छुट्टी
रविवार को भी धूप नहीं निकली। जिसके चलते पूरे ही दिन मौसम ठंडा बना रहा। रविवार को सामान्य अवकाश था। ऐसे में अधिकांश लोगों ने छुट्टी बिस्तरों में ही मनाई। वहीं दुकानदार आदि अपनी दुकानों के बाहर अलाव जलाकर तापते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed