फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers filed a complaint at the police station alleging fake fertilizers

Etah News: नकली खाद देने का आरोप किसानों ने थाने में दी तहरीर

Sun, 05 Oct 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers filed a complaint at the police station alleging fake fertilizers
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भिखारी में किसानों ने लाखों रुपये की नकली खाद देने का आरोप लगाया है। निजी दुकान संचालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव घीरौली निवासी किसान आदित्य चौहान, गौरव कुमार, प्रदीप चौहान, हरजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, पप्पू सिंह, रामप्रकाश सिंह व सुरेश सिंह शनिवार को थाने पर पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने नगला भिखारी स्थित राधा वल्लभ खाद बीज भंडार से 310 बोरी डीएपी खाद 1600 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खरीदी थी। खाद की कुल कीमत 4.90 लाख रुपये थी। इसका भुगतान नकद व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह खाद उन्होंने अर्धमान सिंह व सचिन राघव नामक व्यक्तियों से 2 सितंबर को खरीदी थी जो खुद को दुकान का प्रतिनिधि बताते थे। खाद में कोई गुणवत्ता न होने और मिट्टी की तरह निकलने पर दुकान पहुंचे और वापस करने की मांग की लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया। अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि नकली खाद संबंधित तहरीर किसानों की ओर से दी गई है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed