{"_id":"66e5ed1113904926470a15e4","slug":"farmers-cultivating-onion-will-get-free-seeds-etah-news-c-163-1-sagr1017-122803-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्याज की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा निशुल्क बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्याज की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा निशुल्क बीज
Sun, 15 Sep 2024 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
एटा। आलू और प्याज ऐसी सब्जी है, जिनकी मांग बाजाराें में हमेशा बनी रहती है। इस फसल की ओर किसानों को लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। प्याज की खेती करने वाले किसानों को निशुल्क बीज देकर जागरूकता के साथ ही प्रेरित भी किया जाएगा।
जिले में वर्ष 2024-25 में प्याज की खेती कराने के लिए 150 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। उद्यान विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, कि संबंधित विभागीय जिम्मेदार किसानों को जागरूक करें और परंपरागत खेती से हटकर फसलें कराएं। प्याज की देश-दुनिया में मांग रहती है, इसकी खेती करने वाले किसानों को नुकसान की संभावनाएं और जोखिम कतई नहीं है। चालू वर्ष में 150 हेक्टेयर जमीन पर प्याज कराने के लिए सरकार निशुल्क बीज भी उपलब्ध कराएगी।
इसके साथ ही फसल की बेहतर पैदावार कैसी ली जा सकती है, उद्यान विभाग के जानकार समय-समय पर तमाम जानकारियां देंगे। ताकि अच्छी पैदावार करके किसान आर्थिक रूप से सपन्नता की ओर बढ़कर उन्नति के रास्ते पर चल सकें। जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परंपगरात खेती से हटकर फसलें करने से किसानों को लाभ की संभावनाएं अधिक रहती हैं। इसलिए विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जाता है। इस बार 150 हेक्टेयर प्याज कराने के लिए लक्ष्य मिला है, किसानों को निशुल्क बीज देकर फसल कराई जाएगी।