फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   farmer land process complete

तापीय परियोजना का काम पूरा

Sat, 05 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
farmer land process complete
जवाहर तापीय परियोजना का ल्याउट का फोटो- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। जिले के मलावन में बन रही जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के लिए रेल नेटवर्क का काम रफ्तार पकड़ रहा है। रेलवे ट्रैक के लिए 19 गांवों में किसानों की भूमि के अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। अब इन गांवों में मौजूद सरकारी और ग्राम समाज की भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए एडीएम प्रशासन ने एसडीएम सदर से विभागवार रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के मलावन में 1320 मेगावाट की जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का निर्माण चल रहा है। परियोजना में विद्युत उत्पादन के लिए ट्रेन के जरिए कोयले की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए 19.50 किमी लंबा रेल ट्रैक बिछाया जाएगा। पिछले दिन में रेल नेटवर्क के लिए 2657 किसानों से 80 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा वितरण किया जा चुका है। अब रेल नेटवर्क में आ रही सरकारी भूमि के अधिग्रहण की तैयारी हो रही है। रेल नेटवर्क के लिए 7.8596 हैक्टेयर सरकारी भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। एडीएम ने एसडीएम को भूमि की स्थिति की जांच कर विभागवार आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रेल नेटवर्क के तहत पटरी बिछाने का काम शुरू हो चुका है। परियोजना के अंदर कार्यदायी संस्था ने काम को रफ्तार दे दी है।
विज्ञापन

रेल नेटवर्क के लिए जिन गांवों में भूमि अधिग्रहण हो गया है, वहां परियोजना की ओर से पीले रंग के पोल लगा दिए हैं। जबकि कई गांवों में भूमि के समतलीकरण का काम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के लिए रेल नेटवर्क एटा देहात, लालगढ़ी, शीतलपुर, रामपुर घनश्यामपुर, नरहरा, बाबरपुर, मुक्तायलपुर, किशनपुर लोया, लोया बादशाहपुर, चचारमऊ, नेहचलपुर, मरजादपुर, जीसुखपुर, कीलरमऊ, भटमई, शिवसिंहपुर उर्फ नगला निजाम, बरथरी, निगोह हसनपुर से होकर गुजरेगा।
तापीय परियोजना के रेल नेटवर्क के लिए ग्राम समाज और सरकारी भूमि का पुनर्ग्रहण किया जाना है। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
केपी सिंह, एडीएम प्रशासन
19.50 किमी लंबा होगा रेल नेटवर्क
19 गांवों में किया गया भूमि का अधिग्रहण
2657 किसानों की भूमि का हुआ अधिग्रहण
80 हेक्टेयर जमीन की जरूरत
1320 मेगावाट की है विद्युत परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed