{"_id":"63c55a90ac554075b0099a11","slug":"farmer-injured-in-collision-with-bull-died-in-etah-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: सांड़ की टक्कर से घायल किसान ने तोड़ा दम, फसल देखने गया था, इसी दौरान कर दिया हमला, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: सांड़ की टक्कर से घायल किसान ने तोड़ा दम, फसल देखने गया था, इसी दौरान कर दिया हमला, एक अन्य घायल
Mon, 16 Jan 2023 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:40 PM IST
सार
एटा में सांड के हमले में घायल किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका गंभीर अवस्था में आगरा में इलाज चल रहा था। खेतों से लौटते समय सांड ने हमला करके उसे घायल कर दिया था।
विज्ञापन
मृतक शिवदयाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में निधौली कलां थाना क्षेत्र के मुमिया खेड़ा गांव का है। यहां बीती चार जनवरी को खेतों से लौटते समय किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। उसने किसान को मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार की रात दम तोड़ दिया। वहीं सांड़ से टकराकर फिरोजाबाद का एक बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन
सांड के हमले में घायल किसान शिवदयाल उर्फ बंटू (33) की आगरा स्थित सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। चचेरे भाई रनवीर सिंह ने बताया कि चार जनवरी को खेतों पर फसल देखने गए थे। यहां से लौटते समय सांड़ ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज एटा लेकर आए। यहां हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आगरा में लगातार इलाज चला और रविवार को 12वें दिन मौत हो गई। इसके बाद शव को लेकर एटा आए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
वहीं थाना व कस्बा मिरहची के पास सांड़ से टकराकर बाइक सवार श्याम सिंह, निवासी सुजावलपुर, थाना नसीरपुर, जिला फिरोजाबाद रविवार की देर शाम घायल हो गया। इसको मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।