फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer body found inside box at friend house in etah

UP: दोस्त के घर मिली किसान की लाश...बक्से के अंदर कपड़ों से छिपाया था, तलाश में जुटे थे परिजन; ऐसे मिला सुराग

Mon, 22 Sep 2025 07:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Sep 2025 07:42 PM IST
सार

घर से निकला किसान लापता हो गया। परिजन किसान की तलाश में जुटे थे। पुलिस में भी शिकायत की गई। किसान की लाश दोस्त के घर में बक्से से मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Farmer body found inside box at friend house in etah
किसान का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना मलावन में दोस्त के घर के अंदर बक्से में किसान का शव मिला तो अफरा-तफरी मच गई। दोस्त के खिलाफ मृतक की पत्नी ने थाना मलावन में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन


कस्बा मलावन के मोहल्ला तुला निवासी मंशा देवी ने बताया कि पति जुझार सिंह (50) की मोहल्ले के ही विशाल के साथ मित्रता थी। शनिवार को पति घर से बिना बताए चले गए। देर शाम तक नहीं लौटे तो इधर-उधर तलाशा मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना मलावन पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी की दर्ज कराई। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

रविवार को भी कई जगह फोन कॉल कर पति के बारे में पता लगाने का प्रयास किया मगर कोई खबर नहीं मिली। रविवार शाम से विशाल भी लापता हो गया। दूसरी ओर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन पता की तो कस्बे में ही फोन होने की जानकारी मिली। 

 
विज्ञापन

रविवार की देर रात थाना मलावन पुलिस और सर्विलांस टीम ने जब लोकेशन के आधार पर मोहल्ले में आकर खोजना शुरू किया तो जुझार सिंह के घर से लगभग 500 मीटर दूर विशाल के घर में मोबाइल फोन की लोकेशन मिली। टीम ने वहां पहुंचकर घर के अंदर तलाशी ली तो एक कमरे के अंदर बक्से में कपड़ों के नीचे शव पड़ा मिला। 
 
विज्ञापन

इसकी पहचान मंशा देवी ने पति जुझार सिंह के रूप में की। सूचना पर पहुंचे एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। इसके साथ ही आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज भी निकलवाई गई है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-GST 2.0: बाजार में जीएसटी कटौती बेअसर...पुराने दाम पर बेचा गया सामान, व्यापारियों ने ये बताई वजह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed