{"_id":"5ef3607a6b1f731e033d8d17ae6a40be","slug":"fancy-dress-competition-given-the-message-of-saving-the-environment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिया पर्यावरण बचाने का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेमफोर्ड फ्यूचरस्टिक स्कूल में सोमवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की। बच्चों ने विभिन्न परिधान में सजकर लोगों को जागरूक किया। पर्यावरण बचाने, संस्कृति अपनाने सहित कई संदेश दिए।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची प्रीती तायल ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों की ओर से पर्यावरण बचाने को जो संदेश दिया है वह निश्चित ही सबक लेने लायक है। पर्यावरण और अपनी संस्कृति को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। यदि अभी जागरूक नहीं हुए तो आगे विकराल हालात पैदा होंगे। उन्होंने अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों को पौध रोपण एवं संस्कृति बचाने की शपथ दिलाई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने पशु, पक्षी, सब्जी, फल, सैनिक, पुलिस, अंधा कानून, डा. एपीजे अब्दुल कलाम, कंप्यूटर, मोबाइल, राधा-कृष्ण सहित अन्य स्वरूपों में सजकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नर्सरी कक्षा की श्रीकांत, नैतिक, नवीशा विजेता रहे। दूसरे वर्ग में वंशिका, अवनी, प्रबल विजेता रही। वर्ग प्रथम में अरुण कुमार, श्रेष्ठ, युग विजेता रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में प्रीती तायल, पारुल बंसल रही। प्रबंधक वैभव अग्रवाल, प्रधानाचार्य बी शशिकला ने सभी अतिथियों का आभार जताया और सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान निशा विक्टर, छाया, संजना, सुमन कमल, सारिका, गौरी, अनुभूति, श्रुति, सौम्या आदि शिक्षक मौजूद रहे।