फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Family suspects four youths who drink alcohol

शराब पिलाने वाले चार युवकों पर परिजनों का शव :फोटो

Sat, 05 Mar 2022 07:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:28 PM IST
विज्ञापन
Family suspects four youths who drink alcohol
एटा। नगला पवल निवासी युवक का शव शुक्रवार को गांव के ही एक खेत में दबा हुआ मिला था। शनिवार को चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन ने गांव के ही चार युवकों पर आरोप लगाए। बोले कि उन्होंने पहले शराब पिलाई, बाद में युवक की हत्या कर शव दबा दिया। पुलिस पर आरोप लगाए कि आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर आशा देवी ने कहा कि भाई गौरव को कॉल कर 4 फरवरी को दिल्ली से बुलाया गया था। शाम को घर पहुंचा, कुछ समय रुकने के बाद किसी की कॉल आने पर बात करता हुआ घर से चला गया। उन्होंने कहा कि गांव के चार युवकों के साथ उसने शराब पी। उन्हीं लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। उन्होंने ही भाई की हत्या की है। बताया कि जब भाई नहीं मिला तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस चारों आरोपियों को थाने लाई थी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर दिया गया हैै। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। तहरीर मिलती है तो नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed