फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   family members screamed When bodies of three youths reached home in Etah who drowned in canal on day of Eid

ईद पर नहर में डूबे पांच युवक: तीन के शव पहुंचे घर... तो चीख पड़े घरवाले, हर आंख से छलके आंसू; कांप उठे कलेजे

Sat, 13 Apr 2024 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 08:09 PM IST
सार

ईद पर पांच युवक नहर में डूब गए थे। शनिवार को तीन युवकों के भी शव मिल गए। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे तो घरवाले चीख पड़े। हर आंख से आंसू छलक पड़े। जवान लड़कों की मौत की खबर से लोगों के कलेजे कांप उठे। 

विज्ञापन
family members screamed When bodies of three youths reached home in Etah who drowned in canal on day of Eid
जाहिद, आसिफ, सलमान (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में इस्लाम नगर, नगला पोता व बारथर के पांच युवक बृहस्पतिवार को ईद पर नदरई पुल स्थित नहर में नहाते समय डूब गए थे। इनमें से दो युवकों के शव शुक्रवार की शाम को मिले। जबकि बाकी तीन के शव शनिवार की सुबह नहर से मिले। कासगंज में पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोपहर के समय तीनों के शव घर पर लाए गए, चीत्कार मच उठा। रोते-रोते परिजन बदहवास हो गए, एक युवक की मां बेहोश हो गई। देखने वालों के भी आंसू छलक उठे।

विज्ञापन


ईद वाले दिन 11 अप्रैल को आसिफ, सलमान, जाहिद, शाहिद और अभिषेक नहर में नहाते समय डूब गए थे। इसके बाद एनडीआरएफ, पीएसी व अन्य गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से इनको खोजा। शुक्रवार की शाम को शाहिद व अभिषेक का शव नहर से मिला। इसके बाद शनिवार को आसिफ, सलमान और जाहिद का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही चीत्कार मच गया। इस्लाम नगर व नगला पोता का माहौल गमगीन हो गया। माता-पिता व अन्य परिजन की चीखों ने वहां मौजूद लोगों के कलेजे द्रवित कर दिए।

विज्ञापन

गमगीन माहौल में दफनाए गए शव

आसिफ के चाचा रहीस ने बताया कि तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद दोपहर लगभग 2 बजे घर लाए गए। जहां परिवार के सभी लोगों को उनका चेहरा दिखाने के बाद दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गए। इससे पहले घर पर ही फातिहा भी पढ़ा गया। इस हादसे ने मोहल्ले के हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रुक रहे आंसू...

आसिफ, सलमान और जाहिद का शव घर पहुंचा, तो उनकी मां व बहनों का हाल सबसे ज्यादा खराब था। यह महिलाएं रो-रोकर बदहवास हो रही थीं। सलमान की मां उसके चेहरे को देखकर बार-बार नाम लेकर बुला रही थी। रोते-रोते वह बेहोश भी हो गईं। वहीं आसिफ और जाहिद के घर पर भी इसी प्रकार का माहौल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed