{"_id":"171f58e2419c49ec70df0bac10c992dd","slug":"extracted-with-attractive-floats-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 06 Oct 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्म शताब्दी समारोह के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को आचार्य विमल सागर महाराज की बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें उमड़े श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते नजर आए। इस दौरान पुरानी बस्ती बड़े जैन मंदिर में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया।
मंगलवार सुबह पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में आचार्य विमल सागर महाराज का पूजन किया गया। इस दौरान आशीष जैन, रीता दीदी, विकास जैन, संजय जैन कुमार शाह भावनगर, पदमचंद्र जैन, बबिता जैन ने आचार्यश्री को विनयांजलि अर्पित की। वहीं दोपहर को बड़े जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा का उद्घाटन प्रदीप जैन व उमेश जैन दिल्ली ने किया। शोभायात्रा पुरानी बस्ती से शुरू होकर पुलिया गर्वी, लोकमन दास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, वली मुहम्मद चौराहा, हाथी गेट, जीटी रोड, घंटाघर, मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा होती हुई पथवारी गेस्ट हाउस पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां आचार्यश्री की भव्य आरती उतारी गई। झांकियों से लोगों का मन मोहा। शाम को बड़े जैन मंदिर में म्यूजिकल प्रश्नमंच और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सुरेश चंद्र जैन, अनिल भैयाजी, दिनेश जैन, अरुण जैन, सुनील बांदा, राजीव रतन, संजीव जैन, ईशान जैन, रोबिन जैन, रिंकू जैन, वशु जैन, नरेंद्र जैन, शताक्षी जैन, संध्या जैन, सीमा जैन आदि तमाम भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
दीप नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
एटा। विमल सागर जन्म शताब्दी के मौके पर सोमवार शाम को बड़े जैन मंदिर में विमल महिला मंडल द्वारा गरबा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फीरोजाबाद से आई गुंजन जैन ने दीप नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं समाज की बहुओं और बच्चों ने सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन किया। इस मौके पर भोपाल से आई विक्की एंड पार्टी के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम में शिल्पी जैन, ममता जैन, स्वीटी जैन, रश्मि जैन सहित अन्य लोगों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।