{"_id":"63b06f14c9aab01ec81834a3","slug":"excise-teams-of-prayagraj-and-agra-raided-jinawali-etah-news-agr5587170161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रयागराज व आगरा की आबकारी टीमों ने जिनावली में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रयागराज व आगरा की आबकारी टीमों ने जिनावली में मारा छापा
विज्ञापन
एटा। प्रयागराज और आगरा की आबकारी टीमों ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को अवागढ़ क्षेत्र के गांव जिनावली में छापा मारा। यहां पर एक घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते युवक को पकड़ा गया। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने के बाद दोनों टीमें देरशाम वापस चली गईं।
अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव जिनावली में सहायक आबकारी आयुक्त प्रयागराज वीरेश्वर सिंह, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन प्रथम आगरा विरजू प्रसाद के नेतृत्व में टीमों ने छापा मारा। यहां के निवासी पुष्पेंद्र के मकान में छापा के दौरान अवैध शराब रखी पाई गई, इसको बरामद कर लिया और आरोपी को पकड़ कर थाना ले आए। दोनों टीमों को शराब के 41 पौआ ही बरामद हो सके, लेकिन शिकायत सच साबित हुई। आबकारी निरीक्षक जलेसर क्षेत्र विशाल वर्मा को बुलाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और जेल भेज दिया। जिला में प्रयागराज और आगरा की टीमों द्वारा की गई छापा मारी से हड़कंप मचा रहा। आगरा की टीम में शिव कुमार, मान सिंह, सुनील कुमार भी शामिल रहे।
आबकारी निरीक्षक अभय सिंह गंगवार ने बताया कि गांव जिनावली में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने की शिकायत किसी के माध्यम से आईजीआरएस पर की थी। इसी शिकायत के आधार पर दोनों टीमों ने छापा मारा था। देरशाम दोनों टीमें वापस चली गईं। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर जेल भेज दिया गया है।